फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान महादान में आप भी बनें सहभागी

विज्ञापन
blood donation
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

स्व. गोविंद लाल नारंग की पुण्य स्मृति में अमर उजाला फाउंडेेशन व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की ओर से 21 फरवरी को नगर निगम परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में रक्तदान कर आप भी महादान के सहभागी बन सकते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम स्थित स्व. इंद्रमणि बडोनी सभागार में राजकीय महाविद्यालय व अन्य कई संस्थाओं के छात्र छात्राएं रक्तदान महादान में प्रतिभाग करेंगे। अमर उजाला फाउंडेशन और लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की टीम ने शनिवार को संयुक्त रूप से राजकीय महाविद्यालय व कई अन्य समाजिक संगठनों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सहभागिता की अपील की। प्राचार्य एनपी माहेश्वरी ने छात्र छात्राओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अलावा टीम ने शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं से भी 21 फरवरी को होने वाले रक्तदान शिविर में सहयोग करने की अपील की। क्लब के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए इच्छुक लोग अमर उजाला ऋषिकेश कार्यालय और लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि संस्था में मोबाइल फोन न. 9412050633 और 9675201327 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें