फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वस्तियां चिह्नित, चुनाव बाद चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। खारास्रोत नदी के किनारे अवैध निर्माण कर एनजीटी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एनजीटी के अनुसार नदियों व उनकी सहायक नदियों के किनारे दो सौ मीटर के दायरे में निर्माण कार्य गैरकानूनी है। इसके बावजूद खारास्रोत नदी के किनारे राजस्व भूमि पर अवैध निर्माण लगातार जारी है। इसको रोकने में राजस्व विभाग व नगर पालिका प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन अवैध बस्तियां पर चुनाव बाद कार्रवाई की बात कह रहा है।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से प्रतिबंध के बावजूद गंगा व सहायक नदियों के किनारे अवैध निर्माणों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसकी बानगी खारास्रोत नदी किनारे भी देखने को आसानी से मिल जाएगा। लोकनिर्माण विभाग कार्यालय से लेकर बद्रीनाथ बाईपास मार्ग बस पार्किंग तक अतिक्रमणकारियों ने पहले कच्ची झोपड़ियां बनाईं, उसके बाद पक्का निर्माण शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग प्रशासन यह सब देखते हुए भी अनजान बना हुआ है। इसके चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खारास्रोत नदी के किनारे किए गए अतिक्रमण को उपजिलाधिकारी नरेंद्र नगर की ओर से चिह्नित किया जा चुका है। लोक सभा चुनावों में अधिकारियों की व्यस्तता के चलते अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित कर दिया गया है। चुनाव के बाद अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन राजस्व विभाग को हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर है।
-रोशन रतूड़ी नगर पालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें