फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के लिए समर्पित रहा संत रविदास का जीवन

विज्ञापन
Premchand Aggarwal
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में संत रविदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि संत रविदास का सारा जीवन गरीब और निमभन वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समतामूलक, न्यायपूर्ण और करुणामय समाज की स्थापना के लिए काम किया। संत रविदास की शिक्षा से समाज के सभी वर्गों के लिए आज भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन

इस दौरान पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों, मेजर चित्रेश बिष्ट व मेजर विभूति ढौंडियाल की शहादत पर भी शोक व्यक्त कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष स्नेह लता शर्मा, पार्षद विपिन पंत, वीरेंद्र रमोला, पंकज शर्मा, अशोक पासवान, इंद्र कुमार गोदवानी, अक्षत खैरवाल, अनीता रैना पार्षद, गणेश रावत, प्रेमनाथ, देवदत्त शर्मा, किशन मंडल, विजेंद्र मोघा, कविता शाह, विनोद भट्ट, शिव कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें