फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतकवाद के खिलाफ भाजपा ने तहसील में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और तहसील मुख्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंक फैैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तहसील परिसर में रविवार सुबह ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हो गए थे। इस दौरान भाजपाइयों ने पुलवामा हमले के शहीदों और मेजर चित्रेश बिष्ट को श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह, नगर निगम ऋषिकेश की मेयर अनीता ममंगाई और जिला उपाध्यक्ष सूरत सिंह चौहान ने कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकत की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। भाजपा डोईवाला मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत और भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपुल मेंदोली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता शहीदों के परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। धरना स्थल पर नवीन चौधरी, प्रताप सिंह रावत, माया पंत, प्रदीप धस्माना, संदीप मोगा, पंकज शर्मा, संजीव लोधी, रचिता ठाकुर, आशा कोठारी, ऊषा कोठारी, रोहित क्षेत्री, सुषमा आर्य, कुसुम शाह, सुभाष रावत, सुशील जायसवाल, पूनम चौधरी, ममता नयाल, संतोषी जायसवाल, गीतांजलि रावत, शैलेंद्र कौर, मधु ठाकुर, शशि चौहान, मनोज कांबोज, नरेंद्र नेगी, चंद्रकला ध्यानी, राजेश जुगलान, आशीष, राजेंद्र, प्रेम पुंडीर, नितिन, कुसुम सिद्धू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें