फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: प्रदेश के 18 युवक-युवतियां सीखेंगे रिवर कयाकिंग के गुर

Wed, 14 Oct 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- 28 अक्तूबर से शिवपुरी में शुरू होगा 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

- तैराकी में दक्ष युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता
ऋषिकेश। गंगा की लहरों पर रोमांचक जलक्रीड़ा का हुनर सीखने के इच्छुक युवाओं के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीआरडीबी) की ओर से शिवपुरी में 18 युवक-युवतियों को बेसिक व्हाइट वाटर कयाकिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं को नदी की तेज धारा में कयाकिंग के बुनियादी गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों से प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा। तैराकी में दक्ष अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से 28 अक्तूबर से 17 नवंबर तक चलने वाले इस 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को आयोजित किया जाएगा। उपनिदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रशिक्षण शिविर शिवपुरी स्थित आईटीबीपी राफ्टिंग कैंप में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। संबंधित जिलों को निर्धारित संख्या के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन कर 20 अक्तूबर तक सूची मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण में उत्तराखंड के मूल या स्थायी निवासी 18 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां हिस्सा ले सकेंगे। राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को शिविर के दौरान प्रशिक्षण, आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इनका खर्च उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद वहन करेगा। हालांकि प्रशिक्षण स्थल तक आने-जाने का किराया अभ्यर्थियों को स्वयं देना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 27 अक्तूबर को निर्धारित समय तक शिवपुरी स्थित आईटीबीपी राफ्टिंग कैंप में पहुंचना होगा।
विज्ञापन

ये हैं चयन की शर्तें
प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी का उत्तराखंड का मूल या स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना होगा। आवेदन के साथ स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और क्षतिपूर्ति प्रपत्र देना भी जरूरी है। तैराकी में दक्ष युवाओं को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

इन जिलों से होगा चयन
जारी सूची के अनुसार, टिहरी और देहरादून से दो-दो, चंपावत और उत्तरकाशी से दो-दो तथा पिथौरागढ़ से दो अभ्यर्थियों का चयन प्रस्तावित है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा से एक-एक अभ्यर्थी को अवसर दिया जाएगा। जिलों के लिए निर्धारित सीटों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें