फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में जमकर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय लोक कला मंच की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान एक मंच पर विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों की नृत्य व संगीत की प्रस्तुति पर लोग जमकर झूमे।
विज्ञापन

सोमवार को त्रिवेणी घाट परिसर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कलाकारों ने एक मंच पर नृत्य व संगीत की प्रस्तुति दी। विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति को एक मंच पर देखते हुए दर्शकों ने खूब सराहना की। कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर झूमे। सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी भांगड़ा व उत्तराखंड का लोक नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मंच के सचिव हसन रघू ने बताया कि अखिल भारतीय लोक कला मंच की ओर से विभिन्न प्रदेशों में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक संध्या का मुख्य उद्देश्य लोक कलाकारों को एक मंच पर लाना है। इसके माध्यम से देश के विभिन्न प्रदेशों की संस्कृतियों का आदान-प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें