फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत स्वानी मुखड़ी का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित गढ़वाल महासभा कार्यालय में माहेश्वरी फिल्म्स के बैनर तले गीत ‘स्वाणी मुखड़ी’ एवं महा शिवरात्रि पर्व पर आधारित गीत ‘बने दयुं शिवाला’ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजे सिंह नेगी, माहेश्वरी फिल्म के निर्माता निर्देशक अशोक चौहान, समाजसेवी सोहन उनियाल, पर्यावरण सचेतक विनोद जुगलान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निर्देशक अशोक चौहान ने बताया कि स्वाणी मुखड़ी गीत को उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक मंगलेश डंगवाल एवं स्वर कोकिला मीना राणा ने अपना स्वर दिया है।
विज्ञापन

फिल्म में लोक कलाकार विजय भारती, गब्बर गुसांई एवं रिचा पर्छा ने अभिनय किया है। उन्होंने बताया कि गढ़वाली एलबम बणे दयूं शिवाला का गीत व स्वर लोक गायक गौतम पंवार ने दिया है। इसका संगीत मोती शाह एवं निर्मात्री शोभा चौहान, प्रकाश कोठारी व निर्देशन अशोक चौहान ने किया है। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश महामंत्री उत्तम सिंह असवाल, अभिनेता पुरुषोत्तम कोठारी, रणवीर सिंह, साहित्यकार सतेंद्र चौहान, रवि कुकरेती, नवीन सिंह चौहान, नवल सेमवाल, आशुतोष कुड़ीयाल, मनोज नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें