फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रहरियों को बांटे रजिस्टर और नेम प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एसएसपी टिहरी ने थाना मुनिकीरेती क्षेत्र से लगे ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रहरियों को अपराध का रिकार्ड मेंटेन रखने के लिए रजिस्टर व ग्राम प्रहरी लिखी हुई नेम प्लेट सौंपी। उन्होंने कहा कि न सिर्फ यह ग्राम प्रहरी क्षेत्र में अच्छा काम कर रहें बल्कि इनसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पकड़ने में भी मदद हासिल होती है। थाना मुनिकीरेेती में एसएसपी टिहरी योगेंद्र रावत ने कहा कि ग्राम प्रहरियों की व्यवस्था ब्रिटिश शासन काल से चली आ रही है। उस दौर इन ग्राम प्रहरियों का बहुत बड़ा वजूद होता था।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर जेपी जुयाल ने कहा कि पुराने जमाने में ग्राम प्रहरियों को मात्र बीस रुपये मिलते थे और वह इतनी राशि में ही बेहतर कार्य करते थे। वर्तमान में इन्हें सरकार दो हजार रुपये का मानदेय दे रही है। उन्होंने सभी 24 ग्राम प्रहरियों से क्षेत्र में निष्पक्ष होकर बेहतर कार्य करने को कहा। इस मौके पर थानाध्यक्ष आरके सकलानी, एसएसआई संजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

अपराध व समझौतों का रखेंगे रिकार्ड
एसएसपी टिहरी योगेंद्र रावत ने बताया कि रजिस्टर को तीन भागों में बांटा गया है। इसके पहले भाग में ग्राम प्रहरी गांव के प्रत्येक परिवार के मुखिया का नाम और उसका मोबाइल नंबर लिखेंगे। रजिस्टर के दूसरे भाग पर गांव में हुए अपराध और समझौतों को लिखा जाएगा। तीसरे भाग पर गांव में आने वाला बाहरी व्यक्ति का नाम, उसका पता और आने का कारण लिखा जाएगा।
विज्ञापन


नेम प्लेट लगाकर जाएं ग्राम प्रहरी
एसएसपी ने ग्राम प्रहरियों को नेम प्लेट देकर कहा कि कार्य समयावधि के दौरान सभी ग्राम प्रहरी अपनी-अपनी नेम प्लेट पहनकर क्षेत्र में जाए। इससे आपको पहचान मिलेगी। साथ ही अपना परिचय बार-बार नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें