फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मेधावियों को दिए पांच-पांच हजार के चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला। ऋषिकेश। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने सात मेधावी छात्राओं को स्कालरशिप के तहत पांच-पांच हजार रुपये के चेक प्रदान किए। मंगलवार को सुलखीमाई धर्मशाला में संगठन के अध्यक्ष एसके अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने प्रियंका वर्मा, गुंजन साहनी, सोनिया, सोनम, सपना, अनिता व अंशिका को पांच-पांच हजार रुपए के चेक प्रदान किए। बैठक में संगठन ने पूर्व सेवा निवृत्त कर्मियों को पेंशन पुनरीक्षण का लाभ केंद्र सरकार व उत्तरप्रदेश सरकार की भांति न देने पर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान योजना में ऋषिकेश के चिकित्सालयों का प्रतिनिधित्व ना के बराबर है। उन्होंने इस योजना से जुड़े लोगों को एम्स से जोड़ने की मांग की है। इस अवसर पर डॉ. दिनेश शर्मा, वीके जेतली, मुकुल मित्तल, सागर सिंह, कृष्णा शर्मा, रामकिशन अग्रवाल, बीएस गोयल, केएस पयाल, आरएस भट्नागर, आरएस गुप्ता, रविंद्र कुमार, शैलेंद्र भारद्वाज, सुखपाल सिंह, पुरुषोतम भट्ट, आरपी डंगवाल, बीएस भंडारी, चंद्रकांता जोशी, भारती पंत, उमा जोशी, नीलम पंवार, कुशुमलता शर्मा, कलावती, सुशीला शर्मा, कृष्णा चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें