फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कृष्णानगर कॉलोनी को नगर निगम में शामिल करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया। विस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि कृष्ण नगर कॉलोनी को नगर निगम में शामिल किया जाए ताकि इस क्षेत्र की स्थानीय जनता को शासकीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईडीपीएल ऋषिकेश में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के स्थापित होने से कृष्ण नगर कॉलोनी के अस्तित्व को बचाए रखना व सरकार से मिलने वाली सुविधा उनकी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर उन्होंने ऋषिकेश में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेज परिसर की स्थापना का मुद्दा भी रखा। विस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से ऋषिकेश में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनने वाली लंबित सड़कों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करवाने की बात भी कही। इसके अलावा शासन स्तर पर लंबित पेयजल योजनाओं को भी हरी झंडी देने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें