फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में खराब हुए अंगों की सर्जरी संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

एम्स में शुक्रवार को बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के तत्वावधान में कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी के जाने माने चिकित्सकों ने पैदाइशी या दुर्घटनाओं में खराब हुए अंगों की सर्जरी से संबंधित जानकारियां साझा कीं।
विज्ञापन

कांफ्रेंस के दूसरे दिन एम्स की ओर से आस्थापथ पर रन फॉर बर्न मैराथन आयोजित किया गया। एम्स निदेशक डॉ. रवि कांत ने बताया कि संस्थान में सभी तरह की प्लास्टिक सर्जरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि एम्स में एसिड अटैक, बर्निंग व दुर्घटनाओं में विकृत हुए अंगों की जटिलतम प्लास्टिक व रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी संभव है। इस दौरान चेन्नई के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ. के.श्रीधर ने दुर्घटना में हड्डी व मांसपेशियों के नुकसान, अंगूठे की चोट की प्लास्टिक सर्जरी विधि पर जानकारी दी। सफदरजंग अस्पताल की बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आरपी नारायण और लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के एचओडी डॉ. पीएस भंडारी ने एसिड अटैक व जलने से नाक के सिकुड़ जाने, चेहरे के गले पर चिपक जाने की शल्य चिकित्सा प्रणाली के बारे में बताया। डॉ. लक्ष्मी सलीम ने फैट ग्राफ्टिंग चर्बी के प्रत्यारोपण से छोटे वक्षों में उभार लाने, शरीर के हिस्से पर पड़े गड्ढे या घाव को भरने की विधि बताई। इस मौके पर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. मनोज गुप्ता ने रन फॉर बर्न मैराथन में अव्वल प्रतिभागियों राहुल को प्रथम, अरुण द्वितीय व नितिन को तृतीय पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी एम्स विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश केन, अपर आचार्य डॉ. विशाल मागो, डॉ. केपीएस मलिक, डॉ. शशि प्रतीक, डॉ. आशी चुग, डॉ. अंकुर मित्तल, डॉ. देवरती, डॉ. मधुवरी, डॉ. अक्षय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें