ऋषिकेश। सरकारी विभागों का ऊर्जा निगम का करोड़ों रुपये का बिजली का बिल का बकाया है। संबंधित विभागीय अधिकारियों की ओर से शासन स्तर पर बिलों के निस्तारण के इंतजाम न किए जाने यह जाने बकाया की यह राशि बढ़ती जा रही है। ऊर्जा निगम का सबसे बड़ा देनदार जल संस्थान है।
ऊर्जा निगम की ओर से हर साल मार्च में बिजली के बिल के बकाया जमा करने के लिए कैंप लगाया जाता है। बकायेदार को बकाए चुकाने के लिए नोटिस भी भेजे जाते हैं। लेकिन सरकार विभागों पर बकाया की राशि कम नहीं होती। जल संस्थान पर ऊर्जा निगम का 16 करोड़ 45 लाख का बिजली के बिल का बकाया है। नलकूप खंड पर चार करोड़ नौ लाख 53 हजार रुपये हैं। इन नलकूपों में सुसवा पंप नहर रायवाला, सिंचाई विभाग रायवाला, निर्मल ब्लॉक पशुलोक और यमकेश्वर ब्लॉक के ट्यूबेलों का बकाया है। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई पर पांच करोड़ 29 लाख का बकाया है। वहीं नगर निगम पर स्ट्रीट लाइटों का करीब एक करोड़ तीन हजार रुपये बकाया है।
रायवाला डिविजन में सबसे सबसे बड़े बकाएदार
ऋषिकेश। विद्युत वितरण खंड ऋषिकेश के रायवाला डिवीजन में 50 हजार से एक लाख तक के बकायेदारों में सर्वाधिक 20 घरेलू उपभोक्ता हैं। पचास से 60 हजार तक बकायेदारों में सात उपभोक्ता हैं। 60 से 70 हजार के बकाएदारों में भी सात उपभोक्ता हैं। हरिद्वार रोड (नगर निगम) डिवीजन पर 20 बकाएदार हैं। शैल विहार डिवीजन में आठ बकायेदार में एक स्वयं ऊर्जा निगम, एक प्रशासनिक कार्यालय, दो केंद्रीय एजेंसियों के कार्यालय और आवासीय कॉलोनी अन्य सामान्य उपभोक्ता हैं।
बापूग्राम प्राथमिक विद्यालय पर भी 50 हजार का बकाया
ऊर्जा निगम की ओर से जारी की गई बकायेदारों की सूची में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बापूग्राम का नाम भी है। ऊर्जा निगम की ओ से जारी सूची में 20 वें नंबर पर है। जिसमें 50,514 रुपये का बिजली के बिल का बकाया है। यह कनेक्शन प्रधानाध्यापक के नाम पर है।
बीएसएनएल के टॉवर पर भी बकाया
ऊर्जा निगम की ओर से जारी सूची में अमितग्राम गली नंबर 23 में लगे बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर का बिजली के बिल का 66,687 रुपये बकाया है। जबकि बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश बिल जमा किए गए हैं, ऊर्जा निगम की ओर से डाटा अपडेट नहीं किया गया होगा।
बिल जमा करने पर सरचार्ज पर मिलेगी छूट
यदि आपने कई साल से बिजली का बिल जमा नहीं किया है तो वह इस बार जमा करने पर आपको सस्ता पड़ेेगा। इस बार आपको को सरचार्ज (ब्याज) माफ किया गया है। कुल बिल में सरचार्ज माफ कर आपको जमा करना होगा।
कोट-
इस बार राजस्व वसूली का शतप्रतिशत लक्ष्य रखा गया है। बकायेदारों को सरचार्ज (ब्याज) मेें शत प्रतिशत की छूट दी जा रही है। जल्द ही विभाग की ओर से अलग अलग क्षेत्रों में राजस्व वसूली के शिविर लगाए जाएंगे। ई-रिक्शा के माध्यम से बकाए जमा करने के लिए अलग डिवीजनों में मुनादी कराई जाएगी।
- डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम ऋषिकेश