फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तपोवन में 1.57 करोड़ रुपये बनेगा नपं का नया भवन

Thu, 21 May 2026 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पंचायत तपोवन में भवन निर्माण के लिए शासन ने 1.57 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है, जिसमें से करीब 60 प्रतिशत राशि आवंटित भी कर दी गई है। इसी माह निर्माण कार्य के लिए ई-निविदा जारी कर दी जाएगी और सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

नवंबर 2021 में ग्राम पंचायत तपोवन को नगर पंचायत का दर्जा मिला था। इसके बाद से नगर पंचायत का संचालन ग्राम पंचायत के छोटे भवन से ही किया जा रहा है। पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण बोर्ड बैठकों के आयोजन समेत कई प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। सितंबर 2025 में नगर पंचायत की ओर से वार्ड नंबर चार क्षेत्र में नए भवन निर्माण के लिए शासन को 1.56 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। जनवरी 2026 में शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद अब करीब 95 लाख रुपये की पहली किस्त नगर पंचायत को प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

नगर पंचायत भवन निर्माण के लिए स्वीकृत बजट की करीब 60 प्रतिशत धनराशि मिल चुकी है। जल्द ई-निविदा जारी कर दी जाएगी। प्रयास है कि जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए। - अंजलि रावत, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत तपोवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें