फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी का तापमान पहुंचा 43 डिग्री, भीषण गर्मी और उमस लोगों का बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ऋषिकेश में उमस और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बृहस्पतिवार को शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लू के थपेड़ों के आगे हर कोई बेबस नजर आया। लोगों को सिर ढककर घर से बाहर निकलने को मजबूर होना पड़ा। गर्मी से निजात पाने के लिए लोगों ने बड़ी संख्या में गंगा घाटों का रुख किया। आस के पास के झरनों और प्राकृतिक जल स्रोतों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे चुका है, लेकिन झमाझम बारिश अभी नहीं हुई है। अलबत्ता, वातावरण में उमस बरकरार है। लोगों को गर्मी से निजात पाने का एक उपाय जल स्रोत ही दिखे। गंगा घाटों त्रिवेणी घाट, र्साइं घाट, रामझूला नावघाट, लक्ष्मणझूला घाट के साथ ही प्राकृतिक जलस्रोतों नीरगड्डू, गरूड़चट्टी आदि में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं, डोईवाला स्थित लच्छीवाला का नेचर पार्क भी पर्यटकों से गुलजार रहा। लोगों ने पानी में जमकर अठखेलियां की।

वायरल के साथ ही आंखें दुखने की शिकायतें बढ़ीं
मौसम बदलने के साथ ही रोग भी अपना झपट्टा मारने लगे हैं। वायरल बुखार के साथ ही आंखें दुखने की शिकायत लेकर भी मरीज फिजिशियनों के पास जा रहे हैं। अस्पतालों में ओपीडी में इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें