फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों निगमों के एकीकरण का कर्मचारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने सिर्फ दो निगमों के एकीकरण का प्रस्ताव का विरोध किया है। इस संबंध में कर्मचारियों ने गढ़वाल विकास निगम, कुमाऊं मंडल विकास निगम और पर्यटन विकास परिषद के एकीकरण का समर्थन किया है।
विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ के महासचिव मनमोहन चौधरी का कहना है कि पूर्व में शासन स्तर पर दोनों निगमों के प्रबंध निदेशक और पर्यटन विकास परिषद के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में गढ़वाल विकास निगम, कुमाऊं मंडल विकास निगम और पर्यटन विकास परिषद के एकीकरण पर सहमति बनी थी। बावजूद इसके अब केवल दोनों निगमों के एकीकरण की बात की जा रही है। केवल दोनों निगमों के एकीकरण का हर हाल में विरोध किया जाएगा। इसके अलावा विगत कई वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण आदि का निराकरण भी लंबित है। इस अवसर पर रणवीर सिंह रावत, बीएस जुयाल, आरसीएस रावत, ध्यान सिंह नेगी, कमल सिंह रावत, रवि कुुमार, आनंद सिंह, सोहन सिंह, सूर्य प्रकाश, रोशन लाल, भाष्कर पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें