फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने किया बीस बीघा निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । बापूग्राम बीस बीघा में सड़क निर्माण के दौरान बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर ग्रामीण की शिकायत पर मेयर अनिता ममगाईं ने गली नंबर 2 में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। स्थानीय पार्षद गुरविंदर सिंह और विजय बडोनी के साथ मेयर अनिता ममगाईं बीसबीघा पहुंची। मौके पर उन्होंने नगर निगम के जेई भरत जोशी को बुलाकर सड़क व नाली निर्माण का मुआयना कर जल्द ही समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बीते सोमवार को बीसबीघा के ग्रामीणों ने पार्षद गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में बीसबीघा गली तीन में निर्माणाधीन सड़क में बरती जा रही अनियमितताओं की शिकायत को लेकर मेयर को ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेकर मेयर अनिता ममगाईं ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के प्रति लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें