फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह बीघा क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। चौदह बीघा क्षेत्र में मालवाहक वाहनों और सवारियों से भरे वाहनों की आवाजाही पर पुलिस ने पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। स्थानीय लोगों की मांग पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। सोमवार को चौदह बीघा पुल पर पुलिस ने इन वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई में दर्जन भर से अधिक वाहनों का चालान कर राजस्व वसूला गया। सोमवार को कैलाश गेट चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार के नेतृत्व में चौदह बीघा पुल पर चौदह बीघा क्षेत्र में घुसने वाले भारी मालवाहक वाहनों और सवारियों से भरे ऑटो-विक्रम चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 15 वाहनों के चालान के काटकर 10,000 रुपए का राजस्व वसूला गया और चौदह बीघा में वाहन प्रवेश न करने के लिए चेताया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक विकेंद्र कुमार ने बताया कि तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में प्रतिदिन पर्यटक पहुंचते हैं। सड़क पर वाहनों का अत्यधिक दबाव बढ़ जाने से कई बार जाम लग जाता है। इसी जाम से बचने के लिए मालवाहक वाहन और ऑटो विक्रम चालक चौदह बीघा की गलियों में घुस जाते हैं। इन वाहनों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बुकिंग गाड़ियां ही क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगी। यात्रा सीजन के दौरान समय-समय पर चौदह बीघा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें