फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीपीएल बचाने के लिए उच्च कमेटी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । आईडीपीएल बचाओ सर्वदलीय समिति ने आईडीपीएल फैक्ट्री को बचाने के लिए उच्च कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी का अध्यक्ष एचएन सिंह को बनाया गया है। यह कमेटी प्रदेश मंत्रियों से लेकर केंद्रीय मंत्रियों से संपर्क कर आईडीपीएल को बचाने के कार्य करेगी। सोमवार को आईडीपीएल स्थित सामुदायिक केंद्र में समिति के संयोजक डॉ. एचएन सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आईडीपीएल फैक्ट्री को बचाने के लिए उच्च कमेटी का गठन किया गया है। इसमें डॉ. एचएन सिंह अध्यक्ष, लोकेश गर्ग उपाध्यक्ष, सुल्तान सिंह महामंत्री, बिजयेंद्र चौधरी महामंत्री, एमएच साबरी, महावीर सिंह संयुक्त मंत्री, जगत प्रकाश कोषाध्यक्ष, ज्ञानेशचंद्र मिश्रा संयुक्त कोषाध्यक्ष, डीबी थापा प्रचार प्रसार मंत्री, एसएन उपाध्याय कार्यालय मंत्री, देवसिंह गुसांई कार्यालय मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

संरक्षक मंडल में ज्योति सजवाण, संदीप गुप्ता, कपिल गुप्ता, संजय शास्त्री, विनय सारस्वत को शामिल किया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में जेपी नैथानी, जेबी शाही, केसी जोशी, सतेंद्र शर्मा, डॉ. सुधीर चौधरी, महिपाल त्यागी, बीके नेगी, सीताराम, आनंद तड़ियाल, एससी श्रीवास्तव जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में एके मजूमदार, राजेश भाटिया, संदीप कुमार, दीपक थापा, सरदार रूप सिंह, युद्धवीर चौहान, गुलाब रावत, कमल बिष्ट, आरएस यादव, भूपेंद्र चौधरी, पीपी महतो, कन्हैया प्रसाद शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें