फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों में आवारा पशुओं से मिलेगी निजात

विज्ञापन
आवारा पशु - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी के मुख्य मार्गों पर घूमने वाले आवारा पशुओं से 15 के अंदर निजात मिल जाएगी। इसके लिए नगर निगम की टीम अलग-अलग क्षेत्रों से आवारा पशुओं को उठाकर छिद्दरवाला स्थित शकुंतला गो सेवा धाम में भेज रही है। रविवार को टीम ने कुल सात आवारा पशुओं को पकड़ा। मेयर अनिता ममगाईं ने बताया कि नगर के मुख्य मार्गों में आवारा पशुओं के कारण यातायात बाधित हो रहा है। इससे दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है।

विज्ञापन


इसके लिए पूर्व में भी अभियान चलाकर वीरभद्र रोड स्थित निगम के खाली भूखंड पर रखा गया था। लेकिन असामाजिक तत्वों ने इसका मुख्य गेट तोड़कर इन्हें मुक्त कर दिया था। अब पुन: निगम कर्मियों की टीम गठित की गई है। मेयर ने बताया कि गठित टीम को 15 दिन का समय दिया गया है। इन 15 दिनों के भीतर नगर से सभी आवारा पशुओं को पकड़ा जाएगा। इसके बाद इन्हें छिद्दरवाला स्थित गौ सेवा सदन में छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था निगम की ओर से की जा रही है।

आवारा पशु छोड़ने पर मिलेगा नोटिस
ऋषिकेश। मेयर अनिता ममगाईं ने नगर के पशु पालकों को साफ निर्देशित करते हुए कहा कि नगर में आवारा पशुओं के कारण काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। कई बार निगम की टीम इन्हें पकड़ने में असफल रहती है तो कई दफा ये आवारा पशु इन्हें चोटिल भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी पशुपालक ने अपने पशु को सड़कों पर छोड़ा तो निगम की ओर से उन्हें नोटिस दिया जाएगा। नोटिस का संतुष्ट जवाब न मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सीमापार पर निगम की कर्मचारी तैनात रहेंगे। जो आवारा पशुओं को सीमा पार करने से रोकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें