फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने तक सभाओं में भाग नहीं ले सकेंगे दर्जाधारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और दर्जाधारी राज्यमंत्री भगतराम कोठारी के बीच हुए विवाद में आखिरकार संगठन ने कार्रवाई कर दी है। रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि दर्जाधारी राज्य मंत्री को तीन महीने ऋषिकेश की सभाओं में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि विस अध्यक्ष एक संवैधानिक पद होता है। ऐसे में कोई अभद्र टिप्पणी करना अनुशासनहीनता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और राज्य मंत्री भगतराम कोठारी के बीच हुए विवाद का अभी कोई लिखित शिकायती पत्र मेरे पास नहीं आया है। मीडिया में छपी खबरों का संज्ञान लेते हुए फिलहाल दर्जाधारी राज्यमंत्री पर कार्रवाई की गई है। उन्हें कारण बताओ नोटिस का जवाब देना होगा। जवाब यदि संतोषजनक पाया गया तो प्रतिबंध हट भी सकता है। इसके विपरीत यदि उन पर अनुशासनहीनता के आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो आगे की भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वे पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें