फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीपीएल में फिर दिखा गुलदार, खौफजदा लोगों ने छोड़ी सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। आईडीपीएल फैक्ट्री के मुख्य गेट के पास बृहस्पतिवार को जंगल में फिर एक बार गुलदार दिखा। इससे लोगों में दहशत है। आलम यह है कि कई लोगों ने उसके डर से सुबह की सैर तक छोड़ दी है। यहां पिछले कुछ समय से एक गुलदार और उसके दो शावक सक्रिय हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह जब लोग टहलने के लिए निकले तो आईडीपीएल में आयकर विभाग के कार्यालय से करीब सौ मीटर आगे एक गुलदार सड़क पर दिखाई दिया। गुलदार को देख लोगों की सांस अटक गई। गुलदार यहां कार्यालय के पास के जंगल से निकल मेन रोड से होता हुआ आईडीपीएल मैनेजर के बंगले से लगे जंगल में चला गया। इस घटना के बाद सुबह टहलने वाले लोग बेहद डरे हुए हैं।
उनकी मुश्किल यह भी है कि आईडीपीएल रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट ज्यादातर बंद रहती है, जिससे यहां अंधेरा छाया रहता है। यही एम्स जाने का भी मुख्य मार्ग है। कई बार लोग हाईवे पर बस से उतर पैदल ही एम्स की ओर रुख करते हैं। गुलदार विस्थापित क्षेत्र में तथा कृष्ण नगर कॉलोनी के समीप वाटर इन टेक में अपने दो शावकों के साथ कई बार पहले भी देखा जा चुका है। ऐसे में गुलदार की मौजूदगी कभी भी किसी अप्रिय घटना का सबब बन सकती है। यह अलग बात है कि अधिकतर यह कुत्तों और पालतू सुअरों को अपना शिकार बना रहा है। कब आदमखोर हो जाए, कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन


लोकेशन मिलने पर बदलेंगे पिंजरा
गुलदार के दिखने पर वन विभाग के फारेस्टर सुरेंद्र कुमार ने मामला संज्ञान में आने की बात कही। दोहराया कि एक पिंजरा आईडीपीएल फैक्ट्री में लगाया हुआ है। गुलदार की लोकेशन मिलने पर पिंजरा बदला जायेगा।

बाघ से सुरक्षा के लिए लगाई गुहार
ऋषिकेश । साधना मंदिर ट्रस्ट ने बाघ से सुरक्षा के लिए वन विभाग प्रशासन से गुहार लगाई है। बृहस्पतिवार को आश्रम के प्रबंधक पवन कुमार झा ने वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि बीती रात्रि आश्रम परिसर में घुसकर बाघ ने दो पालतू कुत्तों का उठा लिया। इस घटना से आश्रम वासी भयभीत हैं। इस घटना का सुरक्षा कर्मी प्रत्यक्षदर्शी है। इस घटना से आश्रम कर्मचारियों व आने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ कोई भी घटना की आशंका है। उन्होंने वन विभाग से बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें