फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने हटाए होर्डिंग्स-यूनिपोल, लोग उठाकर चलते बने

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। नगर निगम की ओर से शहर में अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोलों को हटाने की अजीबो गरीब कार्रवाई चल रही है। एक तरफ निगम की टीम अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोलों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है जबकि दूसरी ओर लोग खुलेआम भारी भरकम होर्डिंग्स और यूनिपोलों को उठाकर चलते बन रहे हैं। खुलेआम मची इस लूट के सामने नगर निगम के अधिकारी महज मूकदर्शक बना बैठे हैं। बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम ने हरिद्वार रोड स्थित ऑटोनामस डिग्री कॉलेज के सामने कार्रवाई की।
विज्ञापन

यहां बिना इजाजत लगाए अवैध होर्डिंग और यूनिपोलों को निगम की टीम हटाया। इस दौरान हालात ये रहे कि एक तरफ निगम की टीम क्रेन की सहायता से यूनिपोल तथा होर्डिंगों को हटा रही थी वहीं दूसरी ओर लोग क्रेन से यूनिपोल और होर्डिंग्स उठाकर जा रहे थे। निगम टीम ने जब यूनिपोल और होर्डिंग्स लेकर जा रहे लोगों को रोकने की कोशिश की तो उनका जवाब था कि मैडम से बात हो चुकी है। सवाल ये है कि किस मैडम की शह पर ये लूट मची हुई है।

यूनिपोल और होर्डिंग्स हटाने का दिया था समय
निगम की ओर से पूर्व में एक इश्तहार के जरिये शहर में अवैध होर्डिंग और यूनिपोलों को हटाने को कहा गया था। इसके लिए निगम ने 15 दिन का समय जारी किया था। समयावधि बीत जाने के बाद जब संचालकों ने निगम के आदेश को नजरअंदाज कर दिया तो निगम की टीम ने शहर में होर्डिंग्स और यूनिपोल हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


नोडल एजेंसी ने अवैध गतिविधियों से आंख बंद की
नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में अवैध होर्डिंग हटाने के लिए नोडल एजेंसी का गठन किया है। मजे की बात है कि निगम की एक टीम होर्डिंग्स के जब्ती के अभियान में जुटी है तो दूसरी टीम अवैध कारोबारियों में पर्दे के पीछे से शह दे रही है। शहर भर में इस तरह के करीब 50 अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं।
विज्ञापन

कोट्स
अभियान के दौरान लोहे के होर्डिंग्स और यूनिपोल को कोई लेकर जा रहा है, यह बात मेरे ध्यान में नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो इसकी जांच करवाई जाएगी।
- उत्तम सिंह नेगी, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें