फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोें से की देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मां वैष्णो देवी मंदिर जौलीग्रांट में आयोजित वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान के तहत मां सरस्वती और श्रीकृष्ण की मूर्तियों की स्थापना की गई। मंदिर में हवन यज्ञ और भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बृहस्पतिवार को मां वैष्णो देवी मंदिर समिति की ओर से धूमधाम से धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से देवी देवताओं की प्रतिमाओं की स्थापना की। मंदिर समिति अध्यक्ष सरिता जोशी ने मां का शृंगार किया।
विज्ञापन

उन्होंने माता के चमत्कारों की कथा श्रद्धालुओं को सुनाई। जगदंबा कीर्तन, मां दुर्गा और उत्तराखंड कीर्तन मंडली ने मंदिर में भजन कीर्तन से माहौल धर्ममय कर दिया। मंदिर समिति की ओर से मंडलियों को धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विधायक खजानदास, दर्जाधारी मंत्री नरेश बंसल, मंदिर समिति के राहुल जोशी, दिनेश जोशी, कुसुम सिद्धू, मुकेश कुमार, अशोक यादव, स्वाति जोशी, रिया जोशी, चारू माथुर कोठारी, नरेंद्र नेगी, वर्षा वर्मा, शैलेंद्र कौर, अनीता जोशी, सुबोध जायसवाल, नितिन बडथ्वाल, राजेंद्र मनवाल, अल्पना प्रजापति, चमन लाल कौशल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें