फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या तीन के उप चुनाव में अंतिम दिन भाजपा से उम्मीदवार प्रियंका यादव और कांग्रेस से श्यामा देवी ने नामांकन पत्र दो-दो के सैट में दाखिल किया। निगम के दुर्गा मंदिर वार्ड संख्या तीन से कांग्रेस प्रत्याशी रीना गुप्ता पार्षद निर्वाचित घोषित हुई थी। पराजित भाजपा प्रत्याशी प्रियंका यादव के देवर सुजीत यादव ने पार्षद के जाति प्रमाणपत्र को चुनौती दी थी। मामले में जिलाधिकारी की गठित स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रमाणपत्र को फर्जी पाया।
विज्ञापन

इसके बाद बीती 28 मई को सचिव शहरी विकास अनुभाग में पार्षद का यह पद रिक्त घोषित किया था। अब इस पद पर आठ जुलाई को चुनाव होना है। मंगलवार और बुधवार को इस पद पर भाजपा ने पुरानी उम्मीदवार 24 वर्षीय प्रियंका यादव पत्नी सुनील यादव पर ही भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस ने 28 वर्षीय श्यामा राजभर पुत्री रविंद्र राजभर पर दांव खेला है। अब आठ जुलाई को होने वाले मतदान में भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर देखने को मिलेेगी। बृहस्पतिवार को जमा हुए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें