ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय स्तर पर एमएससी नर्सिंग की 88 सीटों के लिए एम्स दिल्ली की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा में एम्स ऋषिकेश की 22 छात्राओं ने अव्वल दर्जा हासिल किया है। उक्त परीक्षा सभी एम्स में एडमिशन के लिए आयोजित की गई थी।
एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रो. रविकांत ने सफलता प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को बधाई देते हुए संस्थान में दी जा रही नर्सिंग शिक्षा की सराहना की। उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश विकसित देशों की तर्ज पर नर्सिंग के पाठ्यक्रम को लागू करते हुए विश्व स्तर की नर्सेज तैयार करने के लिए बचनबद्ध है। डीन नर्सिंग डॉ. सुरेश शर्मा ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं व नर्सिंग शिक्षकों की कड़ी मेहनत के साथ ही संस्थान के निदेशक प्रो. रविकांत के ओस्की (ऑब्जेक्टिव स्ट्रक्चर्ड क्लिनिकल एग्जामिनेशन) के आधार पर परीक्षा प्रणाली को दिया। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में एम्स ऋषिकेश की अमोलक दीप ने तीसरा, सोनू ने चौथा और सोनिका ने सातवां स्थान प्राप्त किया है।