फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद का परिवार खुद को कभी अकेला न समझे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । गुमानीवाला के रूषा फार्म में शहीद विकास गुरुंग की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में शहीद स्मारक का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने हंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद के स्मारक बनाने में हंस फाउंडेशन का विशेष योगदान है। हंस फाउंडेशन ने 3 लाख रुपये की सहायता देकर इस स्मारक के शिलान्यास में विशेष भूमिका अदा की है। उन्होंने शहीदों की शहादत को हमेशा नमन व याद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीद का परिवार अपने आप को कभी भी अकेला ना समझे। सारी क्षेत्र की जनता शहीद परिवार के साथ है। इस दौरान शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को विकास गुरुंग, हमीर पोखरियाल व प्रदीप रावत का बलिदान प्रेरणा देता रहेगा। शहीदों का त्याग स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा, शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट, शहीद विकास गुरुंग के पिता रमेश गुरुंग, पार्षद विपिन पंत, पार्षद वीरेंद्र रमोला, महावीर उपाध्याय, शहीद हमीर पोखरियाल के पिता जयेंद्र पोखरियाल, राजेश व्यास, मानवेंद्र कंडारी, टेक शिव राणा, प्रवेश कुमार, अनिता प्रधान, मनीराम रयाल, सुमित शेट्टी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें