फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर रखा कूड़ा बना परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तपोवन गांव में रास्ते पर रखा कूड़ा स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। कूड़े से उठती दुर्गंध के कारण यहां से आवाजाही करने वाले स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थानीय लोग यहां से कूड़ा हटाने की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिला। तपोवन क्षेत्र में ग्रीन हिमालय सोसाइटी नामक संस्था घरों व बाहर से कूड़ा कलेक्शन का कार्य करती है। संपूर्ण तपोवन क्षेत्र से कूड़ा इकट्ठा कर उसे थैलों में भर दिया जाता है। इसके बाद कूड़े को तपोवन जाने वाले रास्ते पर रख दिया जाता है।
विज्ञापन

तपोवन निवासी मोहन सिंह नेगी ने बताया कि ग्रीन हिमालय सोसाइटी की ओर से तपोवन जाने वाले रास्ते पर कूड़ा रखा जा रहा है। इससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। कूड़े की उठती दुर्गंध से यहां से गुजरने वाले लोग नाक मुंह बंद कर चलने को मजबूर हैं। इस कारण क्षेत्र में बीमारी का खतरा बन गया है। उन्होंने बताया कि कूड़े के इन बैगों को यहां रहने वाले गोवंश खाते हैं। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत और ग्राम सभा को उक्त समस्या से कई बार अवगत कराया गया है। मगर, समस्या जस की तस बनी है।

संस्था के पास कूड़ा रखने की है जगह
तपोवन क्षेत्र में कूड़ा उठाने का काम करने वाली संस्था ग्रीन हिमालय सोसाइटी के पास लक्कड़घाट में करीब दो बीघा का प्लाट उपलब्ध है। जहां संस्था की ओर से कूड़ा रिसाइकल का काम किया जाता है। इसके बावजूद सड़क पर कूड़े के बैगों का ढेर लगा दिया जाता है।
विज्ञापन


कोट्स
ग्रीन हिमालय सोसाइटी के द्वारा कूड़ा तपोवन जाने वाले रास्ते के किनारे रखा जाता है, लेकिन स्थानीय लोगों को कूड़े की दुर्गंध से परेशानी हो रही है तो यहां से कूड़ा हटवाया जाएगा। ग्रीन हिमालय सोसाइटी को यहां से कूड़ा उठाने के लिए जल्द निर्देश दिए जाएंगे।
- सुरेश उनियाल, ग्राम प्रधान तपोवन

कूड़ा अधिक मात्रा में इकट्ठा होता है तो उसे तपोवन गांव जाने वाले रास्ते पर रखा जाता है। प्रतिदिन यहां से कूड़ा उठाकर डंपिंग जोन तक गाड़ियों में ले जाया जाता है।
विज्ञापन

- जितेंद्र, इंचार्ज, ग्रीन हिमालय सोसाइटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें