फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे तक नहीं मिली बस, यात्रियों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा चरम पर है, ऐसे में पहाड़ी रूटों पर चलने वाली बसों को भी यात्रा में लगा दिया गया है। इससे पहाड़ी रूटों पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को यात्रियों को सात घंटे तक बस नहीं मिली। गुस्साए यात्रियों ने काउंटर पर लोकल रोटेशन के कर्मचारी से बात की तो अभद्रता पर उतर आया। इस पर यात्री काफी देर तक हंगामा काटते रहे।
विज्ञापन


पौड़ी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग जैसे पहाड़ी रूटों पर बसों की संख्या बेहद कम हो गई है। रविवार को सुबह चार बजे से ही बड़ी संख्या में इन रूटों पर जाने वाले यात्री बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन दस बजते बजते उनका सब्र जवाब दे गया। तपती धूप और अव्यवस्था से बौखलाए यात्रियों को लोकल रोटेशन से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इससे वह भन्ना गए। बाद में प्रवर्तन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने परेशान यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था कराई।

टैक्सी और मैक्स वाले भी लूट पर उतारू
लोकल पहाड़ी रूटों पर टैक्सी और मैक्स वाले भी लूट पर उतारू हैं। यात्रियों ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव को बताया कि वह सुबह चार बजे से बस का इंतजार कर रहे हैं, मगर कोई साधन नहीं मिल रहा है। यात्रियों का आरोप था कि रोडवेज बसों की किल्लत पर जब टैक्सी व मैक्स बुक करने की बात की गई तो वह भी पांच हजार रुपए की डिमांड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को लोकल रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई। इस कारण थोड़ी परेशानी हो रही है। व्यवस्था सुचारु की जा रही है।
- भोला दत्त जोशी, अध्यक्ष लोकल रोटेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें