फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भवन निर्माण के लिए 1.56 करोड़ स्वीकृत

Thu, 12 Feb 2026 02:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नवगठित नगर पंचायत तपोवन का अब खुद का भवन बनेगा। शासन स्तर से निकाय को करीब 1.56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही भवन निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




वर्तमान समय में नवगठित नगर पंचायत तपोवन का कार्यालय ग्राम पंचायत के भवन में संचालित हो रहा है। भवन में पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण निकाय के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसमें परेशानी हो रही है। सितंबर 2025 में निकाय की ओर से शासन को वार्ड नंबर चार क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए करीब एक करोड़ 56 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था।

जनवरी 2026 में शासन की ओर से इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। वार्ड नंबर चार आमखाला में निकाय की ओर से भवन निर्माण के लिए करीब तीन नाली भूमि चिह्नित की गई थी। यहां पार्किंग समेत दो मंजिला भवन का निर्माण होगा।
विज्ञापन




-

कोट



नगर पंचायत तपोवन के पास खुद का कार्यालय नहीं है। शासन को भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। विभागीय प्रक्रिया के बाद जल्द ही भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा। - अंजली रावत, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तपोवन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें