फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को किया वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । पूर्णानंद डिग्री कॉलेज व भारतीय ग्रामोत्थान संस्थान की ओर से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वायु प्रदूषण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास प्रबंधक कृष्णा सिंह ने पृथ्वी में मौजूद विभिन्न वायु घटकों, प्रदूषण के कारणों और उसके निवारण संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य ममता सुंदरियाल ने वायु प्रदूषण के अलग-अलग पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने उत्तराखंड के जटिल भौगोलिक संरचना और वायु प्रदूषण में उसकी विशेष भूमिका को रेखांकित किया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र छात्राओं के लिए वायु प्रदूषण के कारण और निवारण पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर अच्छे वक्ताओं को सम्मानित किया गया। वाणिज्य विभाग के डॉ. हरीशचंद्र रतूड़ी ने कहा कि ऋषिकेश चारधाम यात्रा का मुख्य द्वार है। इसे हमें स्वच्छ और निर्मल बनाना है, इससे हम देश और दुनियां में अच्छा संदेश दे सकें। इस अवसर पर अनिल चंदोला, एनपी कुकसाल, डॉ. प्रभुनाथ कुमार, गोकुल सिंह, भुवनेश सिंह, विपिन कुमार, उर्वशी पांडे, रीमा राणा, सीता सजवाण, संजय नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें