फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवाला को हरा देहरादून रेड फाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। यूसीए-एसबीपीएस अंडर-16 इंटरसिटी डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के अंतिम लीग मैच में देहरादून रेड ने डोईवाला को चार विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में विकासनगर और देहरादून रेड के बीच शनिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। माउंट लिटरा जी स्कूल भानियावाला के मैदान पर शुक्रवार को डोईवाला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। डोईवाला ने पहले खेलते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 6 विकेट खोकर 202 रन बनाए, जिसमें हर्ष कांबोज ने सर्वाधिक 51, अमन ने 40 और आशुतोष ने 26 रन टीम के लिए जोड़े।
विज्ञापन

देहरादून रेड के वंशज ने दो और राहुल, अखिलेश ने एक- एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून रेड ने 36.3 ओवरों में 6 विकेट खोकर 205 रन बनाकर मैच अपनी झोली में कर लिया। डोईवाला के विपिन सैनी और अर्पित ने 2-2 विकेट चटकाए। डोईवाला क्रिकेट सोसायटी के सचिव अमित गोयल ने बताया कि शनिवार को विकासनगर और देहरादून रेड के मध्य फाइनल मुकाबला 50 ओवरों का होगा। इस दौरान विनय शर्मा, अजय वैध, मुकेश भंडारी, यूसीए सचिव चंद्रकांत आय, विजय जखमोला, रोहन आर्य, प्रमोद बोरा, भगवान सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें