फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ पर्यावरण से होगा भविष्य सुरक्षित

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला

विज्ञापन


विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पार्क सौंदर्यीकरण समिति धर्मूचक की ओर से पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति की ओर से तमाम लोगों ने डॉ. आंबेडकर पार्क में फलदार और छायादार पौधो का रोपण किया। समाजसेवी राजन गोयल ने ग्रामीणों को पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में बताया। कहा कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को स्वच्छ रखना होगा। समिति अध्यक्ष पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि पेड़ों के पातन को रोकने के लिए चिपको आंदोलन जैसा एक और जनांदोलन खड़ा करना समय की जरूरत बन गया है।

लोकहितकारी परिषद के अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को गति देने के लिए आगे आकर पहल करनी होगी। सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध लोगों को इसमें सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना होगा। युवा अमन गोयल ने इस दौरान अपने जन्मदिन पर लोगों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित कर मनाया। कार्यक्रम में संस्था सचिव अधिवक्ता विरेंद्र कुमार पेगवाल, हुक्मचंद, इंद्रजीत सिंह लाडी, जसबीर सिंह लवली, कपिल चौधरी, गौरी गोयल, राधिका, हरिकिशन आदि मौजूद थे। वहीं, दूसरी पब्लिक इंटर कॉलेज में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपप्रधानाचार्य नरेश वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण कन्नौजिया और अश्वनी गुप्ता ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिमलास ग्रांट में हुआ पौधरोपण
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमलास ग्रांट में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रधान गीता देवी, बीडीसी दरपान वोहरा, भगवान सिंह, जोगेंद्र पाल, आंगनबाड़ी केंद्र से देवकी देवी,नीलू देवी और गोमती देवी आदि मौजूद थे। वहीं शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में पौधरोपण और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल, वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. एसके कुड़ियाल, डॉ. एसपी सती, डॉ. आरएस रावत, डॉ. अंजलि वर्मा, दिनेश पैन्यूली, अर्चित गौतम, अमित हिमानी, संध्या, रिया गुप्ता, नेहा नौटियाल, नेहा रावत, मनीषा रावत, रजनी, रोहन, परमिंदर, शुभम और सूरज आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें