फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन को रोकेेगी डबल इंजन की सरकार : सुबोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। डबल इंजन की सरकार पहाड़ के पलायन को रोकेगी। पर्यावरण के प्रति राज्य सरकार विभिन्न प्रकार के जागरुकता अभियान चला रही है। लक्ष्मणझूला रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पर्यावरण की सुरक्षा को प्रथम कर्तव्य बताया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। पर्यावरण बिगड़ने के कारण तरह-तरह की बीमारियां पैदा होने लगी हैं। प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि जंगलों को बचाया जाए।
विज्ञापन

पर्यावरण को बचाने के लिए जनसहभागिता जरूरी है। मंत्री ने कहा कि वाहनों के प्रदूषण, कारखानों के धुएं आदि से पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है। कृषि और पर्यटन से ही पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकना संभव है। पर्यावरण को बचाने के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार को ग्रीन बोनस देगी। इससे काफी हद तक पर्यावरण की सुरक्षा की जा सकेगी।

ऐतिहासिक होगा हरिद्वार का कुंभ
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि आने वाला कुंभ मेेला हरिद्वार में हो रहा है। इसकी तैयारियों के लिए राज्य सरकार अभी से जुट गई है। कुछ समय पहले इलाहाबाद में हुए कुंभ से भी भव्य महाकुंभ हरिद्वार में मनाया जाएगा। केंद्र सरकार की सड़क सुरक्षा नीति के तहत दो वर्षों में उत्तराखंड सड़क सुरक्षा राज्य में शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें