फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर भाईचारा बनाए रखने के लिए मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । ईद के मौके पर मुस्लिम भाइयों की ओर से नमाज अदा की गई। इस मौके पर एक दूसरे के गले लगाकर ईद की बधाई दी गई। आईडीपीएल स्थित सामुदायिक भवन में अब्दुल सत्तार की अगुवाई में ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर उन्होंने देश में अमन चैन, देश की समृद्घि और भाईचारा बनाए रखने के लिए दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम और हिंदू भाइयों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष ने सभी मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी समुदाय के लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बधाई देने वालों में महंत विनय सारस्वत, डॉ. एचएन सिंह, ज्ञानेशचंद्र मिश्रा, एससी कुकरेती, एके सक्सेना, एमएच साबरी, अनवर आलम, मसूद हसन अंसारी, एमआर रहमान, मुमताज हासमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें