ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। विश्व पर्यावरण दिवस पर ऋषिकेश तथा आसपास क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों और जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। शिक्षण संस्थानों ने जन जागरुकता रैली व पौधरोपण किया, तो वहीं संगठनों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धरती पर मानव, समाज और प्राणी जगत के स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के प्रमेंद्र बिष्ट, रमेश गुरुंग, पार्षद शिव कुमार गौतम, वीरेंद्र रमोला, विपिन पंत, राजेश व्यास, लाल सिंह, धर्म सिंह आदि उपस्थित रहे।
वहीं रेलवे रोड स्थित हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेवियों की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाओ, जल ही जीवन है, पॉलिथीन बंद करो, वायु प्रदूषण को दूर करना आदि जैसे स्लोगन पोस्टर पर लिख कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पौधरोपण कर स्वयंसेवियों ने जन जागरुकता रैली निकाली। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ज्योति रानी, नंदिनी सैनी, पूजा ठाकुर, शिवांगी अग्रवाल, स्नेहा पाल, सुप्रिया आदि उपस्थित रहे।
वहीं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर से त्रिवेणी घाट तक पर्यावरण रैली निकाली। यहां गंगा घाट पर स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया। इस दौरान नगर वासियों को स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी कुसुम मैखुरी, लक्ष्मी चमोला, भगवती प्रसाद रतूड़ी, राखी नेगी, सुष्मिता, प्रतिभा, पूनम, दुर्गा नेगी आदि उपस्थित रहे।
उधर, गंगा तीर्थ रक्षा विश्व शांति सद्भावना समिति ने आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री के नेतृत्व में पौधरोपण किया। इस दौरान आंवला, तुलसी, आम, लीची आदि छायादार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर भरत मणि कुडियाल, स्वरूप सिंह खरोला, बाबूराम अग्रवाल, सरला नेगी, विरोजनी भट्ट, सरला भट्ट, दिनेश डबराल, दिनेश मुद्गल आदि उपस्थित रहे। इसी तरह श्री साईं सेवा समिति ने पर्यावरण दिवस पर दो दर्जन फलदार व औषधीय पौधे रोपे। इस मौके पर रामी देवी, निर्मला डंगवाल, सरोज बाला, यशोदा नेगी, प्यारी सेमवाल, राजेश्वरी डबराल, विश्वेश्वरी चमोली, गुड्डी नौटियाल, राखी चौहान, आशा राणा, वीरा रावत, किरन रमोला आदि उपस्थित रहे।
दूसरी ओर शिव गंगा धाम आश्रम लक्कड़घाट श्यामपुर में आनंद प्रकाश योग आश्रम ट्रस्ट व अहम ब्रह्माश्मी योग मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर योगी करण पाल गिरी, सरिता योगी, कृपाल सिंह, प्रमोद रावत, धीरेंद्र सिंह, रवि, सुधीर, सार्थक आदि उपस्थित रहे। वहीं, विश्व पर्यावरण दिवस पर सूर्या फाउंडेशन की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। समाजसेवी आशीष कुकरेती की अध्यक्षता में फाउंडेशन के सदस्यों ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। यहां समिति के अध्यक्ष सूर्यचंद्र सिंह चौहान, सचिव मीना मदवाण, कोषाध्यक्ष आरती चौहान, मंजू बिजल्वाण, लक्ष्मी कंडारी, रीमा कलूड़ा, कुसुम भंडारी, लीला कोहली, उर्मिला पुरी आदि उपस्थित रहे।
उधर, मां कुंजापुरी टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन ने खारास्त्रोत, मुनिकीरेती तथा आसपास गंगा घाटों पर पौधरोपण किया। इस दौरान आधा दर्जन फलदार व एक दर्जन औषधीय पौधे रोपे। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित गोदियाल, टूरिस्ट गाइड रजत कुमार, रोहित, विनय, रामनैन, सागर, राकेश गुप्ता, अंकित, सतीश आदि उपस्थित रहे। उधर, गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति की ओर से कौडियाला से मुनिकीरेती स्नान घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान दिनेश भट्ट, हुकुम सिंह रावत, विकास भंडारी, प्रदीप करण, रामपाल भंडारी, हेमंत चौहान, मनोज उनियाल, राजेश पुंडीर, मनोज उनियाल, दलवीर भंडारी, राजेश पुंडीर, दीपक शाह, विजेंद्र पंवार, भगवान सिंह आदि उपस्थित रहे।
दूसरी ओर गीत सलूजा परिवार की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर वार्षिक साइकिल रैली निकाली गई। रैली को रमेश सूरी ने हरी झंडी दिखा कर प्रारंभ किया। रैली में पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने भी प्रतिभाग किया। स्पर्श गंगा टीम तथा गंगा रक्षा समिति की ओर से मेयर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में घाट रोड, देहरादून रोड, यात्रा बस अड्डे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में प्रिंस गुप्ता, सोनु, वरुण जैन, नुपुर गोयल, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया।
नगर पंचायत जौंक में चला स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर पंचायत जौंक स्वर्गाश्रम में प्रत्येक वार्ड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, अध्यक्ष माधव अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी मोहन प्रसाद गौड़ की मौजूदगी में पंचायत के कर्मचारियों ने वार्डों में सुबह साढ़े आठ से बारह बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों से खुले में कूड़ा न डालने की अपील की गई। साथ ही कूड़े को कूड़ा गाड़ी में डालने का आह्वान किया। इस दौरान सभासद जितेंद्र धाकड़, सरोज देवी, नवीन सिंह राणा, पिंकी शर्मा, लोनिवि सहायक अभियंता सत्य प्रकाश राठौर, थानाध्यक्ष राकेंद्र कठैत सहित जेई तथा व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन केे सदस्य आदि उपस्थित रहे।
मुनिकीरेती पालिका कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ
ऋषिकेश। पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती के सफाईकर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान नगर क्षेत्र व नगर के पार्कों में स्वच्छता अभियान चलाया। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में मुनिकीरेती, ढालवाला, आस्थापथ पर सफाई कर्मियों ने श्रम दान कर कूड़ा निस्तारण किया।
वन विभाग ने स्वच्छता अभियान चलाया
ऋषिकेश। ऋषिकेश वन क्षेत्रांतर्गत वन विभाग की टीम ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान ऋषिकेश शहीद चौक से देहरादून रोड पर सड़क के दोनों ओर सफाई की गई। वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश आरपीएस नेगी की अध्यक्षता में अभियान की शुरूआत हुई। अभियान में ऋषिकेश तहसील सहित निगम के अधिकारियों और सफाई कर्मियों ने हिस्सा लिया। स्वच्छता अभियान के दौरान वन विभाग की टीम को एकत्रित कूड़े के निस्तारण के लिए मेयर अनिता ममगाईं ने कूड़ा वाहन उपलब्ध कराया। इस मौके पर एसएनए उत्तम सिंह नेगी, समाज सेवी विनोद जुगलान आदि ने स्वच्छता अभियान में सहयोग किया। इस मौके पर वन दरोगा सुरेंद्र कुमार, स्वयंबर दत्त कंडवाल, राम पाल, गोविंद सिंह, विनोद रावत, वन बीट अधिकारी शिव राज, मंशा राम गौड़, राजेश बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।
विस अध्यक्ष ने मुस्लिम भाइयों के साथ रोपा पौधा
ऋषिकेेश। बुधवार को ईद की नमाज अदा करने के बाद आईडीपीएल ऋषिकेश में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुस्लिम भाइयों को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईडीपीएल परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईद के पावन अवसर पर ही विश्व पर्यावरण दिवस भी है। उन्होंने सभी लोगों के साथ मिलकर पौधरोपण करना चाहिए, इससे पर्यावरण संतुलन में मदद मिलेगी। इस मौके पर सरफराज, मोहम्मद मोबी, अली, अब्दुल रहमान, अरविंद चौधरी, सदानंद यादव, रमेश चंद शर्मा, विनय शास्त्री, नंदकिशोर आदि उपस्थित रहे।
मैत्री संस्था ने कराया नव दंपति से पौधरोपण
ऋषिकेश। विश्व पर्यावरण दिवस पर मैत्री संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने में अपना योगदान दिया। इस दौरान नगर निगम प्रांगण में संस्था ने ऋषिकेश निवासी नव विवाहिता दीक्षा व शुभम से पौधरोपण कराया। उन्होंने कहा कि समय में पर्यावरण को संरक्षित करना उतना ही जरूरी हो गया है जितना कि लोगों के जीने के लिए सांस का लेना। मैत्री संस्था लगातार बिना कॉकटेल पार्टी आयोजित करने वाले परिवारों को सम्मानित करती है तथा इसके बदले में पौधरोपण कराती है।
एसएनसीएफ ने पार्क में किया श्रमदान
ऋषिकेश। सतगुरु माता सुुदीक्षा सविंद्र हरदेव के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (एसएनसीएफ) ने नगर निगम के पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में श्रम दान किया। सुबह करीब सात बजे निरंकारियों ने प्रदूषण न करने की शपथ ली। इसके बाद पार्क से झाड़ियों का कटान किया। इसके बाद मेयर अनिता ममगाईं, डॉ. राजे नेगी, कुसुम जोशी, फाउंडेशन की बहन कंचन, सुदेश ने पौधरोपण किया। इस दौरान वायु प्रदूषण समाप्त करें, विषय पर नुक्कड़ नाटक कविता पाठ हुआ। वहीं, निरंकारियों ने साइकिल रैली में भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर अंकित रावत, ब्रांच संयोजक हरीश बांगा, सुरेंद्र कथूरिया, पृथ्वी रमोला, दीपक, अवनीत, जीएस रवि, कृपाल सिंह जेठूडी, राम निवास, जबर सिंह मेहर, देवेंद्र रावत, जेबीएस गुसांई आदि उपस्थित रहे।
स्वजल योजना के तहत मिला ई रिक्शा व कूड़ेदान
ऋषिकेश। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम सभा खदरी के विनोद विहार कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम सभा को स्वजल योजना के तहत ई-रिक्शा चलित कूड़ा वाहन व ग्रामीणों को कूड़ेदान मिला। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुंडीर और विनोद विहार कॉलोनी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन गोविंद सिंह रावत और पूर्व अध्यक्ष केपी कंडवाल ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। विस अध्यक्ष ने पर्यावरण विद और समाज सेवी विनोद जुगलान, जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय, मैत्री प्रमुख कुसुम जोशी, टेक सिंह राणा, वयोवृद्ध धनी राम, पंचायत सदस्य श्रीकांत रतूड़ी, ईश्वर सिंह, सरिता रानाकोटी, स्वांरी कैंतुरा, तुलसा देवी, ऊषा थपलियाल, कौरा देवी, पुष्पा भट्ट, कमला नेगी को सम्मानित किया।