फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित सांसद ने जताया जनता का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ढालवाला पहुंचने पर पौड़ी लोक सभा सीट के नवनिर्वाचित सांसद तीरथ सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पौड़ी लोकसभा सीट में नरेंद्रनगर विधानसभा से सबसे अधिक मत भाजपा को मिलने पर तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वो खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। नरेंद्रनगर की जनता ने उन्हें पूरे प्रदेश मेें एतिहासिक जीत दिलाई है, जिसके लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सांसद तीरथ सिंह रावत की जीत को कार्यकर्ताओं की जीत बताया।
विज्ञापन

मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, विनोद कुकरेती, बीना जोशी, सभासद वंदना थलवाल, नलिन भट़्ट, विधानसभा संयोजक मदन सिंह रावत, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, राकेश भट्ट, गोपाल चौहान, देवेश उनियाल, अर्जुन दवाण, रमेश पुंडीर, जयप्रकाश कोठारी, पुष्पा ध्यानी, निर्मला उनियाल, कमलेश थलवाल, राजकुमारी जखमोला, दिगंबर प्रसाद बेलवाल, हिमांशु नौटियाल, राजेंद्र थलवाल, मीना मदवाण, उर्मिला कैंतूरा, मंजु कुड़ियाल, मधु रतूड़ी, सरस्वती पैन्यूली, गीता सेमवाल, रजनी पंवार, मकानी रावत, कुंती देवी, सरोजनी सेमवाल, बीना रतूड़ी, प्रमिला नेगी, विजयलक्ष्मी भंडारी, सरोज कुकरेती आदि उपस्थित थे।
वहीं दूसरी ओर कैलाश गेट में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीरथ सिंह रावत का स्वागत किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर, भगवती काला, राधाकृष्ण रयाल, उषा बडोला, शांति गौड, कलावती रावत, मीनाक्षी जोशी, अंजू नेगी, मंजू गोस्वामी, सुनिता खंडूड़ी, लक्ष्मी गुसाईं, कलावती रावत, शुभम बेलवाल, कौशल चौहान, हरजीत पांडे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


विस अध्यक्ष ने किया सांसद का स्वागत
ऋषिकेश। पौड़ी लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने पर तीरथ सिंह रावत के तीर्थनगरी आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष ने बुके देकर स्वागत किया। विस अध्यक्ष ने कहा कि तीरथ सिंह रावत के सांसद निर्वाचित होने से न केवल पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड में विकास के नए द्वार खुलेंगे। उनके राजनीति के लंबे अनुभव का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा । मौके पर राज्य मंत्री भगतराम कोठारी, राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, अनीता तिवाड़ी, नेहा नेगी, नितेश चौहान, अभिषेक भट्ट, विकास नेगी, हैप्पी सेमवाल, सोनू प्रभाकर आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें