फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद का चांद दिखने पर दी एक दूसरे को बधाई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। ईद का चांद दिखाई देते ही मुस्लिम समुदाय को लोग खुशी से झूम उठे। उन्होंने चांद देखकर दुआएं मांगी और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इसके साथ चांद रात को लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। उधर, ईद की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया। मंगलवार की शाम लोगों ने ईद के चांद का दीदार किया। इफ्तार कर लोगों ने मगरिब की नमाज अदा की और छतों और ऊंची इमारतों से चांद देखा।
विज्ञापन


चांद नजर आते ही उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। डोईवाला नगर के अलावा तेलीवाला, कुड़कावाला, जौलीग्रांट, न्यामवाला, भानियावाला आदि में मुस्लिमों में ईद को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल रहा। लोग खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ पड़े। देर शाम तक बाजारों में रौनक देखने को मिली। ईद की नमाज के लिए ईदगाह तेलीवाला, डोईवाला, कुड़कावाला, न्यामवाला, भानियावाला में व्यवस्थाओं को बनाया गया। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का पुख्ता इंतजाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें