फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति संरक्षण से मानव-वन्यजीव संघर्षों में आएगी कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर श्यामपुर क्षेत्र में जंगली जानवरों की लगातार बढ़ रही आमद के प्रति ग्रामीणों को वन्यजीवों से मानव सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मंगलवार को खदरी खड़कमाफ में आयोजित जनजागरुकता कार्यक्रम में जैव विविधता समिति के अध्यक्ष विनोद जुगलान ने कहा कि वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और वन कम होने से वन्यजीव मानव संघर्ष को बल मिल रहा है। इसके लिए प्रकृति का संरक्षण और वनों का संवर्द्धन जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

जंगलों में मानवीय प्रवेश के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे जीव-जंतु, औषधीय जड़ी बूटियों और प्राणियों की विभिन्न प्रजातियों को भारी नुकसान पहुंचता है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय ने कहा कि खदरी में जंगली हाथी लगातार दस्तक दे रहा है। इसके लिए गांव की सीमा पर वन विभाग को खाई खुदान करना चाहिए। जन जागरुकता कार्यक्रम के समापन से पूर्व समिति ने जंगल के किनारे हाथी गुलदार बाहुल्य क्षेत्र का सूचना बोर्ड लगाकर ग्रामीणों को जंगल मे प्रवेश न करने की हिदायत दी।
ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुंडीर ने समिति की ओर से सतर्कता बोर्ड लगाने पर वन विभाग और समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर बुधवार की सुबह 8 बजे से ऋषिकेश शहीद चौक से आरटीओ कार्यालय तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर समिति के सचिव वन दरोगा सुरेंद्र कुमार, महावीर उपाध्याय, श्रीकांत रतूड़ी, तुलसा देवी, राय सिंह, ममता देवी, दिनेश कुलियाल, सुदीप दुधपूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें