फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या: श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सोमवती अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। त्रिवेणी घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। सुबह से ही लोग मंदिरों में भी दर्शन को पहुंचे। शास्त्रों के अनुसार वट सावित्री अमावस्या अर्थात सोमवती अमावस्या विशेष फलदायी मानी जाती है। पुराणों के अनुसार मान्यता है कि सावित्री ने यमराज से अपने पति के प्राण आज ही के दिन वापस लिए थे। इसलिए इस दिन वट वृक्ष की पूजा भी की जाती है।
विज्ञापन

देर रात से बाहरी प्रदेशों से तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में गंगा स्नान करने को श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी घाट, रामझूला, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला में गंगा में बड़ी संख्या में गंगा स्नान किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। भिक्षुकों को दान कर पुण्य भी अर्जित किया। पंडित जनार्दन कैरवान के अनुसार आज के दिन गंगा स्नान और शिव स्तुति करने से श्रद्धालुओं के पाप कट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें