फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांडगांव क्षेत्र में कई दिनों से पेयजल संक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, रायवाला। बढ़ती गर्मी के बीच खांडगांव क्षेत्र में पेयजल संकट पैदा हो गया है। कई दिनों से क्षेत्र में पानी न आने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गर्मी की तपिश के साथ अन्य स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर परिवारों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। खांडगांव नंबर तीन निवासी गुमान सिंह चौहान, बुद्धि सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह नेगी और वाचस्पति डगवाल ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही पेयजल किल्लत भी बढ़ने लगती है। विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन बीते कई दिनों से नलों में भी पानी आना बंद हो गया है।
विज्ञापन

अब पानी के लिए अन्य स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान उदिना नेगी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को लगातार समस्या से अवगत कराया जा रहा है। इसके बावजूद विभाग विस्थापित क्षेत्र होने के कारण पेयजल आपूर्ति के नाम पर भेदभाव वाला रवैया अपना रहे है। बीते 40 साल पुरानी लाइनों के भरोसे पेयजल आपूर्ति की जा रही है। पेयजल लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

कोट्स
पेयजल किल्लत की शिकायत पर कुछ क्षेत्रों में अतिरिक्त व्यवस्था के लिए सर्वे किया जाना है। सोमवार को गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश चौहान, एसडीओ जल संस्थान ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें