फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुआ बिजली पोल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला

विज्ञापन


ऋषिकेश रोड़ पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक ने बिजली के पोल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। बिजली का पोल गिर जाने से नगर क्षेत्र के बिजली गुल हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से घंटो लोग बेहाल रहे। ऊर्जा निगम के बिजली का पोल गिरने से शुक्रवार को डोईवाला आंशिक, प्रेमनगर बाजार, राजीव नगर, केशवपुरी आदि कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार का दिन बेहद गर्म रहने और बिजली गुल होने से लोग त्रस्त हो गए।

मौके पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया। दोपहर में करीब तीन घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों के वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोत भी घंटों काम करने से ठप हो गए। लोग गर्मी से निजात पाने के लिए पेड़ों की छाया में बैठे रहे। ऊर्जा निगम के एसडीओ कुलदीप बिष्ट ने बताया कि ऊर्जा निगम की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रक से क्षतिग्रस्त पोल को दुरुस्त कर अपराह्न में बिजली व्यवस्था को सुचारु कर दिया।
विज्ञापन


महिला वांरटी को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने एक साल से फरार महिला वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राकेश गुसांई ने बताया कि आरोपी वारंटी रंजीता पाल निवासी हर्रावाला डोईवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम कल
प्राचीन शिव मंदिर समिति कान्हरवाला और कीर्तन मंडल की ओर से रविवार को शिव मंदिर में वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति के देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुबह नौ बजे से श्री सत्यनारायण कथा, हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें