फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2019 : ऋषिकेश के अर्पित ने प्रदेश में दूसरा, सौरभ ने पाया चौथा स्थान

Fri, 31 May 2019 09:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड परीक्षा में तीर्थनगरी के अर्पित बड़थ्वाल ने 493 (98.6 प्रतिशत) अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा जबकि सौरभ बड़थ्वाल ने 490 (98 प्रतिशत) अंक पाकर चौथा स्थान पाया हैं। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम में तीर्थनगरी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। विद्यालयों के चार छात्रों ने मेरिट लिस्ट में स्थान पाया, तो विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


विद्यालय की ही ज्योति रावत ने 95.4 प्रतिशत अंक लाकर 16वां और हर्षिता बिजल्वाण ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश की मेरिट में 18वीं रैंक हासिल की। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए 12वीं कक्षा में भी प्रदर्शन दोहराने को को प्रेरित किया।

इसी तरह श्री भरत मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत ने बताया कि दसवीं कक्षा में 61.32 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली। उधर, रेलवे रोड स्थित हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने बताया कि 10वीं कक्षा में उनके विद्यालय का परिणाम 74.5 प्रतिशत रहा। इसमें 13 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन


वहीं, देहरादून रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में 84.7 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें विद्यालय स्तर पर नंदिनी ने 87.4 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने सभी सफल छात्रों को प्रदर्शन भविष्य में भी दोहराने को कहा।

बापूग्राम स्थित गंगोत्री विद्या निकेतन स्कूल में 70 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय में छात्रों की अपेक्षा छात्राओं अव्वल रही। विद्यालय के अध्यापक प्रबोध उनियाल ने बताया कि 10वीं परीक्षा में विद्यालय स्तर पर रोशनी यादव ने 89 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया, जबकि दूसरे स्थान पर सना ने 84 प्रतिशत और प्रियंका ने 82 प्रतिशत अंक हासिल किए।

वहीं, 14 बीघा मुनिकीरेती स्थित जयदेव प्रसाद उमादत्त कुडियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी बिष्ट ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की 77 छात्राओं ने परीक्षा दी, इसमें 74 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय की हिमानी मिंगवाल ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 21वीं रैंक हासिल की। विद्यालय स्तर पर शिवानी भट्ट दूसरे तथा वंदना भंडारी तीसरे स्थान पर रही।

पूर्णानंद इंटर कॉलेज का परिणाम रहा 54.68 प्रतिशत
मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप मोहन ने बताया कि इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा 54.68 प्रतिशत रहा। तपोवन राजकीय इंटर कॉलेज का परिणाम 73.33 प्रतिशत रहा। ढालवाला स्थित पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भट्ट ने बताया कि विद्यालय का परिणाम 81.48 प्रतिशत रहा। दिव्यांशु जगवाण ने 92.40 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान पाया, जबकि लवीश ने 91 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा और अंकुश परमार ने 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। उधर, शिव शिक्षा निकेतन हाई स्कूल की प्रधानाचार्य दामिनी राणा ने बताया कि विद्यालय का परिणाम 93 प्रतिशत रहा। इसमें विद्यालय स्तर पर मल्लिका पंवार ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उधर, खदरी श्यामपुर स्थित विवेका एकेडमी में अंशिका कंडवाल ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

टीएचडीसी स्कूल का परिणाम रहा शत प्रतिशत
टीएचडीसी हाईस्कूूल प्रगतिपुरम में हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में कुल 35 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें से 22 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 12 द्वितीय श्रेणी तथा एक छात्र ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर 85.2 प्रतिशत अंकों के साथ कंचन रावत ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर ईशा रांगड 84.2 तथा तीसरे पर रही संजना गुप्ता ने 83.8 प्रतिशत अंक हासिल किया। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

परीक्षा में 38 छात्रों ने पाई सफलता
चौदह बीघा स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नंद किशोर रतूड़ी ने बताया कि इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 41 छात्र शामिल हुए। इसमें 38 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें विद्यालय स्तर पर अभिषेक जोशी ने 88, सचिन सेमवाल ने 83, स्वाति बंधानी ने 78 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि प्रथम श्रेणी से 28 छात्र जबकि द्वितीय श्रेणी से 10 छात्र उत्तीर्ण हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें