फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवाला: पारा चढ़ने के साथ ही फुल हुआ लच्छीवाला नेचर पार्क

Mon, 27 May 2019 11:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
लच्छीवाला
विज्ञापन

पारा चढ़ने के साथ ही लच्छीवाला की तरफ रुख करने वाले लोगों की संख्या में भी जबरदस्त उछाल आया है। मई माह के अंतिम रविवार को यहां रिकार्ड छह हजार पर्यटक पहुंचे। नेचर पार्क पूरी तरह पर्यटकों से पैक था। लोगों ने यहां जमकर जलक्रीड़ा का आनंद लिया।

विज्ञापन


पर्यटकों की संख्या से उत्साहित वन विभाग जून में इस रिकार्ड के टूटने की उम्मीद कर रहा है।
नदी का शीतल जल और घने पेड़ों की ठंडी छाया यहां सैलानियों को अपनी ओर खींचती है। जुलाई मध्य तक पर्यटन सीजन माना जाता है। इस अवधि में पर्यटक लच्छीवाला नेचर पार्क आते है। वन विभाग की ओर से विकसित किया गया तितली पार्क और गंगा वाटिका भी यहां पर्यटकों को लुभाने में आगे है।

मई के पहले रविवार को जहां पर्यटकों की संख्या पांच हजार थी, जो इस रविवार को बढ़कर छह हजार पर पहुंच गई है। पर्यटन सीजन में औसतन दो हजार पर्यटक प्रतिदिन आते है। इनमें सर्वाधिक उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, हरिद्वार, रूड़की और देहरादून शहर के होते है। पर्यटकों को घने जंगल के बीच से होकर जा रही नदी में अठखेलियां करना खासा पंसद है। लच्छीवाला के वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि रविवार को रिकार्ड 6 हजार पर्यटक लच्छीवाला आए थे। विभाग अपनी ओर से पर्यटकों की सहूलियत के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें