फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी फीचर्स से लैस होंगे एम्स के नियुक्तिपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में अब विभिन्न स्थायी पदों के लिए जारी होने वाले नियुक्तिपत्र सिक्योरिटी फीचर्स से लैस होंगे। सिक्योरिटी फीचर्स से लैस ऑफर लैटर लोगो लेजर जेनरेटेड वाटर मार्क हैं, इसमें बारकोर्ड, क्यूआर कोर्ड जैसे कई सिक्योरिटी फीचर्स हैं। रजिस्ट्रार चौधरी के अनुसार इस ऑफर लैटर को फाड़कर नष्ट करना भी संभव नहीं है। इससे कोई भी व्यक्ति नकली ऑफर लेटर के जरिये एम्स में चयनित होने का दावा नहीं कर सकेगा। नर्सिंग ऑफिसर ग्रेड-टू के लिए चयनित अभ्यर्थियों से एम्स प्रशासन ने इसकी शुरुआत कर दी है। अब तक एम्स ऋषिकेश की ओर से संस्थान से एमबीबीएस व नर्सिंग से पासआउट होने वाले विद्यार्थियों को सिक्योरिटी फीचर्स युक्त संस्थागत शैक्षणिक प्रमाणपत्र जारी किए जाते थे।
विज्ञापन

एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने बताया कि प्रामाणिक दस्तावेजों की सुरक्षा के लिहाज से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश की ओर से एहतियातन यह कदम उठाया गया है। इन दिनों जारी हो रहे नर्सिंग ऑफिसर ग्रेड -टू के नियुक्तिपत्रों को सिक्योरिटी फीचर्स से लैस किया गया है, इसके बाद एलडीसी समेत भविष्य में संस्थान में विभिन्न पदों पर नियुक्त होने वाले कार्मिकों को भी सिक्योरिटी फीचर्स वाले ऑफर लैटर जारी किए जाएंगे।
नियुक्तिपत्र की डुप्लीकेसी करना संभव नहीं
निदेशक ने बताया कि 16 सिक्योरिटी फीचर्स से लैस इस तरह के नियुक्तिपत्र की डुप्लीकेसी करना संभव नहीं होगा। सिक्योरिटी प्रेस से प्रिंटेड ऑफर लैटर्स में दिए गए सिक्योरिटी फीचर्स में से कई फीचर्स की पहचान करना संभव ही नहीं है। संस्थान में डेढ़ साल पहले शैक्षणिक प्रमाणपत्रों (डिग्री व मार्कशीट) को सिक्योरिटी फीचर्स से लैस कर दिया गया था, इससे कोई एम्स के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें