फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य निर्धारित करने से ही मिलती है सफलता: नीरजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। जब हम किसी भी कार्य का लक्ष्य निर्धारित करते हैं, तो उसकी सफलता मिलने की संभावना ज्यादा होती है। बिना लक्ष्य निर्धारण के सफलता की प्राप्ति असंभव होती है।
विज्ञापन

यह बात पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने शनिवार को श्यामपुर स्थित दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय समर कैंप के शुभारंभ के दौरान कही। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक एकाग्र होकर अथक मेहनत करनी चाहिए। लक्ष्य को निर्धारित करके किसी भी काम का परिणाम सकारात्मक होता है।
समर कैंप का आयोजन दमयंती जन सेवा ट्रस्ट गुमानीवाला के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें कक्षा छह से 12 तक के छात्र और छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। समर कैंप के पहले दिन छात्रों को फुटबॉल, वॉलीबाल, नृत्य, योग और अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. तनुजा पोखरियाल, उप प्रधानाचार्य स्वाति पांडेय, दीपक जोशी, खेल प्रशिक्षक रूपेंद्र सिंह, प्रवीण तिवारी, राजू नेगी, ज्योति नेगी, विजयश्री, अजय नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें