फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए करियर चुनाव के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) में आयोजित निशुल्क करियर काउंसिलिंग में इंडस्ट्री विशेषज्ञों ने छात्रों को तार्किक सोच को विकसित करने के साथ विषय संबंधी चुनाव में मार्गदर्शन किया। शनिवार को विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित काउंसलिंग सत्र का उद्घाटन संस्थान के संस्थापक डॉ. स्वामीराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। प्रथम सत्र में आईबीएम बंगलूरू के विकार ने छात्रों को आईटी के क्षेत्र में हो रहे बदलाव और उसकी जरूरत को बताया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को करियर का चुनाव दबाव में न करके, जहां वह बेहतर कर सकते हैं, उसे करने की बात कही। उन्होंने तार्किक सोच को विकसित करने के साथ मित्वययिता के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया। दूसरे सत्र में ओम लॉजिस्टिक्स दिल्ली के प्रियम अग्रवाल ने कहा कि मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए समय प्रबंधन बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में डॉ. आलोक सकलानी, डॉ. अजय दूबे, डॉ. संचिता पुगाजड़ी, डॉ. आरसी रमोला, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. निक्कू यादव, डॉ. शारदा शर्मा, एम माथवन, राजेश शर्मा, कै शैलजा और कवि सुंदरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें