फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एतिहासिक जीत पर विस अध्यक्ष ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश में भाजपा को सभी पांचों सीटों व देश में बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई इस अभूतपूर्व जीत को लेकर आवास विकास तिराहे पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में पार्टी ने दूसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी की दृढ़ता और कठिन परिश्रम पार्टी के लिए मूल्यवान संपत्ति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं और विकासशील शासन में जनता के विश्वास की जीत है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई गई। इस अवसर पर पूर्व सभासद अशोक पासवान, उत्तम शर्मा, एचएल शर्मा, अरविंद भंडारी, अक्षय खैरवाल, रमेश शर्मा, राकेश शर्मा, ऋषभ गौड, सुमित शेट्टी, विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्य अधिकारी ताजेंद्र नेगी, कौशल बिजलवान, मनोज भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें