ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। हरज्ञानचंद सरस्वती शिशु मंदिर डोईवाला में गठित छात्र संसद में देवाशीष को प्रधानमंत्री चुना गया। इसके अलावा छात्र संसद के लिए विभिन्न पदाधिकारियों का भी चयन हुआ। मुख्य अतिथि राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
हरज्ञानचंद सरस्वती शिशु मंदिर बुधवार को छात्र संसद का गठन और पदाधिकारियों का शपथ समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र संसद में देवाशीष प्रधानमंत्री, वंश सेनापति, आशीष भट्ट न्यायाधीश, आदित्य मित्तल पर्यावरण मंत्री चुने गए। मुख्य अतिथि राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पदाधिकारियों को पद और जिम्मेदारी से कर्तव्यों का निवर्हन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने अग्रवाल ने कहा कि व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों को समझकर आचरण करना चाहिए। कर्तव्यनिष्ठा से काम करने वाला इंसान जीवन में अवश्य तरक्की करता है। अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि छात्र जीवन में ऐसी जिम्मेदारियों से बच्चों को भविष्य में लाभ मिलता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महेश गुप्ता, ईश्वरचंद अग्रवाल, रोशनलाल, कैलाश मित्तल, आनंद गुप्ता, प्रमोद गोयल, नरेंद्र गोयल, संपूर्णानंद थपलियाल, सुभाष कृषाली, निशांत मिश्रा, तन्मय अग्रवाल और पुष्पा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।