फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पूर्व प्रधानमंत्री ने बनाई ठोस कार्ययोजना

Wed, 22 May 2019 09:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
राजीव गांधी
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भानियावाला में राजीव गांधी पंचायतराज संगठन, एनएसयूूआई और युवा कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और उन्नयन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ठोस कार्ययोजना बनाकर काम किया।

विज्ञापन


डोईवाला महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि देश भर में जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना कर राजीव गांधी ने शिक्षा का प्रसार प्रचार को गति प्रदान की। भारत के नवनिर्माण में उनका योगदान हमेशा स्मरण रहेगा। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राहुल सैनी, पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट, सावन राठौर, आरिफ, आसिफ, नौशाद और अमित कुमार आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें