कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भानियावाला में राजीव गांधी पंचायतराज संगठन, एनएसयूूआई और युवा कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और उन्नयन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ठोस कार्ययोजना बनाकर काम किया।